Amarkant Singh / Mon, Mar 2, 2026 / Post views : 487
भिंड जिले के मछंड चौकी क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम लारौल निवासी एक महिला बिन्द श्री ने मछंड चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह तोमर पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और डराने-धमकाने के संगीन आरोप लगाए हैं। घायल महिला का इलाज वर्तमान में जिला अस्पताल भिंड में चल रहा है।
पीड़ित महिला के अनुसार, उनके छोटे बेटे पवन की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हुई मृत्यु के मामले में पुलिस के खिलाफ न्यायालय में 'प्राइवेट इस्तगासा' (शिकायत मामला) चल रहा है। आरोप है कि चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह तोमर इस केस को वापस लेने के लिए परिवार पर लगातार दबाव बना रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को महिला के पति तहसीलदार और बड़े बेटे अशोक पर झूठा मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
महिला का आरोप है कि दिनांक 28.02.2026 को शाम करीब 5:00 बजे पुलिस टीम उनके घर पहुंची। पुलिसकर्मी लैट्रिन की छत के रास्ते घर के अंदर कूदे और महिला के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान पुलिस ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों को भी तोड़ दिया। और घर के बाहर खड़ा टेक्टर ट्राली अपने साथ ले गई
मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब घायल महिला जिला अस्पताल भिंड पहुंची। आरोप है कि वहां मौजूद डॉक्टर ने इलाज शुरू करने से पहले शर्त रखी कि यदि पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तो इलाज नहीं होगा। महिला के मुताबिक, उनसे कागजों पर लिखित में लिया गया कि वे पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं करेंगी, उसके बाद ही डॉक्टर ने उपचार शुरू किया। महिला गंभीर रूप से घायल है
घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस के कई दिग्गज नेता जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित महिला का हालचाल जाना। नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई को 'गुंडागर्दी' करार देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक (SP) भिंड से मांग की है कि चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह तोमर को तत्काल निलंबित किया जाए।
सीसीटीवी तोड़ने और महिला के साथ मारपीट की निष्पक्ष जांच हो।
अस्पताल में दबाव बनाने वाले डॉक्टर के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
भिंड ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामशेष बघेल नें जिला अस्पताल पहुंचकर उस पीड़ित महिला से मुलाकात की, जिसके साथ कथित तौर पर पुलिसिया दुर्व्यवहार हुआ है। महिला का हाल-चाल जानने के बाद बघेल ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़े प्रहार किए।
मीडिया से चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि मछंड चौकी प्रभारी वर्तमान में क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने हुए हैं। आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार और प्रताड़ना की घटनाएं बर्दाश्त करने योग्य नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खाकी की आड़ में रक्षक ही भक्षक की भूमिका निभा रहे हैं
बुजुर्ग महिला का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस, न्याय न मिलने पर होगा उग्र आंदोलन: पिंकी भदौरिया
भिंड शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह "पिंकी" भदौरिया ने भिंड पुलिस द्वारा एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का यह कृत्य न केवल अमानवीय है, बल्कि अत्यंत शर्मनाक भी है।भदौरिया ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा, "एक बुजुर्ग महिला का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम शर्मा के बयान के अनुसार:प्राइवेट इस्तगासा में जो गवाह हैं उन पर और इस परिवार पर पुलिस इस्तगासा वापस लेने के लिए दबाव बना रही है।" जो कि पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर रही हैं"कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्यामसुंदर सिंह जादौन ने भिंड एसपी की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मामले में पुलिस की चुप्पी और निष्क्रियता की आलोचना करते हुए, इस पूरे घटनाक्रम में भिंड एसपी की संलिप्तता का आरोप लगाया है।"घायल महिला को देखने के लिए जिला अस्पताल में मुख्य रूप से देवेंद्र सिंह भदौरिया,महेश जाटव,रूपेंद्र सिंह रूपी, रामस्वरूप गोयल,मुकेश गर्ग,राहुल सिंह कुशवाह, कुलदीप सिंह राजावत,आदि लोग देखने पहुंचे...
विज्ञापन
विज्ञापन