Amarkant Singh / Wed, Mar 18, 2026 / Post views : 100
यह मध्य प्रदेश के एडीजी ट्रेनिंग राजा बाबू सिंह है। इनको अपनी हीजान का खतरा हो गया है, वो भी तब जबकि मोहन यादव सीएम और गृहमंत्री दोनों हैं। इनका कहना है कि इनको लोग लाठी डंडे से मारने ढूंढ रहे हैं। इन्होंने सरकार से अपने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
एडीजी साहब का कहना है कि मंगलवार सुबह 6 बजे उनके त्रिलंगा स्थित आवास के बाहर चार पहिया वाहन से आए कुछ अज्ञात युवकों ने गाली-गलौज की और अमर्यादित व्यवहार किया। एक युवक के हाथ में डंडा भी था, जिसकी हरकतें सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई हैं। कर्मचारी के टोकने पर वे चले गए।एडीजी ने शाहपुरा थाने को सूचना देने के साथ सीसीटीवी फुटेज भी दिए हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस मुख्यालय और भोपाल पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने व आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई है कि पुलिस प्रशिक्षण प्रणाली में किए जा रहे नवाचारों से कुछ लोग असहज हो सकते हैं, जिसके चलते उन्हें निशाना बनाया जा सकता है।
राजा बाबू ने प्रशिक्षण में भारतीय सांस्कृतिक व मानवीय मूल्यों के समावेश पर काम करने की बात कही है। लेकिन जानकारी मिली है कि ट्रेनिंग में यह कट्टर हिंदुत्व की शिक्षा दे रहे हैं। पूर्व सीएम दिग्विजय ने इनको कई अवसर दिए। लेकिन जहां जाते थे वहां बवाल कट जाता था भले रामनगर हो या चित्रकूट। अब पता लगा कलेजा भी नहीं है।...
विज्ञापन
विज्ञापन