Amarkant Singh / Sat, Feb 14, 2026 / Post views : 28
प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास है आज शिवपुरी जिले में वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं वहीं पर बता दें कि एडवोकेट सक्सेना अपनी बाइक से कोर्ट जा रहे थे तभी रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी। दिनदहाड़े सरेराह गोलियां चलने से इलाके में दहशत फैल गई। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। कोर्ट जाते वक्त वकील को मारी गोली
शिवपुरी जिले के करैरा में शनिवार की सुबह उस वक्त दहशत का माहौल पैदा हो गया जब सरेराह एडवोकेट संजय कुमार सक्सेना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घिरियाली मोहल्ला पुराना बाजार में रहने वाले संजय कुमार अपनी बाइक से कोर्ट जा रहे थे तभी रास्ते में किले के पीछे आनंद सागर मंदिर के पास सिद्धन रोड पर बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए। रास्ते से गुजर रहे एक अन्य वकील ने जब खून से लथपथ हालत में पड़े संजय कुमार को देखा तो तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में वकील संजय कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जमीन विवाद के चलते वारदात की आशंका मृतक संजय कुमार सक्सेना के परिजन के मुताबिक जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। परिजन ने 4 लोगों पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के जरिए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है उससे आशंका है कि पूरी प्लानिंग के साथ घटना को अंजाम दिया गया है...
विज्ञापन
विज्ञापन