Amarkant Singh / Fri, Feb 20, 2026 / Post views : 36
मध्य प्रदेश में आने वाले 48 घंटे भारी, आंधी-तूफान के साथ बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तर भारत से एक्टिव होकर आगे बढ़े पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश के कई जिले बारिश में भीग सकते हैं, तो कई जगह ओलावृष्टि हो सकती हैं मौसम विभाग जारी एक बयान में बताया कि ग्वालियर-चंबल मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तर भारत से बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश के कई जिले बारिश में भीग रहे हैं, तो कई जगह ओलावृष्टि का दौर जारी है। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल और सागर संभागों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना शुक्रवार से अगले 3 दिन के लिए कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन 23-24 फरवरी को फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दे की मौसम विभाग ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से 23 फरवरी की शाम से प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों इंदौर, उज्जैन संभाग में बादल छाएंगे। वहीं 24 फरवरी को भोपाल, सीहोर, रायसेन विदिशा और ग्वालियर के साथ ही बुंदेलखंड के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है जहां नीमच, मंदसौर, , भिंड, दतिया और मुरैना में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर, भोपाल, उज्जैन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश का दौर शुरू हो सकता है। वहीं कुछ इलाकों में गरज-चमक की स्थिति रह सकती है।फरवरी के महीने में ऐसा तीसरी बार है, जब मौसम में बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी गेहूं और चने की फसल के लिए बारिश और ओले काफी नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अचानक हुई बारिश से फसलों के गिरने और दामों में नमी आने का खतरा बढ़ गया है बारिश और ठंडी हवाओं के कारण राज्य के ज्यादातर शहरों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान लगा है
विज्ञापन
विज्ञापन