Amarkant Singh / Sat, Feb 21, 2026 / Post views : 129
मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी एक बयान में कहा कि कांग्रेस मेरे स्वर्गीय पिताजी की विरासत है मेरे फोन न उठाने पर कृपया भारी-भरकम क़यास ना लगायें।शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ समय बिताना कोई राजनीतिक साज़िश नहीं बल्कि मेरा मूलभूत और संवैधानिक अधिकार भी है।कभी कभी नेता भी इंसान होता है.अब ज़रा ध्यान से सुन लो भाजपाइयों, ज़्यादा खुशफहमी पालने की ज़रूरत नहीं है सोमवार से सदन में पूरी तैयारी, पूरे दस्तावेज़ और पूरी ताकत के साथ उपस्थित रहूँगा — और हमेशा की तरह आपको धोने का कार्य करूंगा।चाहे मुद्दा गोमांस का हो, इंदौर के भागीरथपुरा का हो, शंकराचार्य जी के अपमान का हो, या ज़हरीली हवा-दवा-पानी और सरकार के भ्रष्टाचार का हर विषय पर तर्क, प्रमाण और जनता की आवाज़ के साथ आपके भ्रष्टाचार की परतें खोलूँगा।तैयारी मजबूत रखिएगा क्योंकि मैं पद से नहीं, जनता के विश्वास से ताकत लेता हूँ और वही विश्वास मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।...
विज्ञापन
विज्ञापन