Amarkant Singh / Fri, Feb 13, 2026 / Post views : 111
भिण्ड एक दिवसीय दौरे पर भिंड पहुंचे अजय सिंह राहुल भैया। भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों द्वारा लगातार दिए जा रहे विवादित बयानों को लेकर राजनीति गरमा गई है। इसी मुद्दे पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राहुल भैया ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा के मंत्रीगण लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जिनसे समाज में भ्रम और तनाव की स्थिति बन रही है।राहुल भैया ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए पत्रकारों को भी सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज़ में कहा, “भाजपा के मंत्री जिस तरह के बयान दे रहे हैं, उससे माहौल बिगड़ रहा है। पत्रकार लोग भी अब संभलकर रहें।”
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को संयमित भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए, लेकिन इसके उलट लगातार विवादित टिप्पणियाँ की जा रही हैं। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर असर पड़ सकता है।
राहुल भैया ने मांग की कि पार्टी नेतृत्व को ऐसे बयानों पर रोक लगानी चाहिए और मंत्रियों को मर्यादित भाषा का उपयोग करने के निर्देश देने चाहिए, ताकि समाज में सौहार्द बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन