Amarkant Singh / Fri, Feb 13, 2026 / Post views : 23
डिजिटल न्यूज़ चैनल सब की खबर में सबसे पहले रविंद्र जैन पत्रकार ने महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी को लेकर जो खुलासे किए हैं जिसमें उन्होंने बताया कि महिला ने जो शिकायत पुलिस के अपनी जान की रक्षा एवं उनके खिलाफ गंभीर आरोप भी लगाए उसके बाद अब जबलपुर में दुष्कर्म के आरोपों के बीच महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी की कथा को लेकर नया घटनाक्रम सामने आया है।भेड़ाघाट स्थित आश्रम में 9 से 15 फरवरी तक चल रही कथा के दौरान शुक्रवार को उत्तम स्वामी व्यासपीठ पर कथा करने नहीं पहुंचे। आयोजन से जुड़े लोगों की ओर से बताया गया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, इसी वजह से वे कथा में शामिल नहीं हो सके। उनकी अनुपस्थिति में उनके एक शिष्य ने व्यासपीठ संभाली और कथा की औपचारिकता पूरी की।दुष्कर्म के आरोपों के बीच चल रहे इस धार्मिक आयोजन को लेकर पहले से ही चर्चाएं तेज हैं। कुछ पत्रकारों ने बात करने की कोशिश की लेकिन उत्तम स्वामी एक कमरे से बाहर नही निकल रहे है। बता दे कि इस घटना के बाद अभी तक पुलिस ने क्या कार्रवाई की है इसका खुलासा नहीं हो सका
विज्ञापन
विज्ञापन